आढ़ती को रायफल से धमकाने वाले फौजी पर मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पैसा मांगने पर आढ़ती को रायफल से धमकाने वाले फौजी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अजीजलपुर निवासी हसनैन खान पुत्र बाबू खान ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसके के गांव के सामने रोड पर मक्का के खरीद की आढ़त है। 25 अगस्त को उसकी आढ़त से जुबैर, उवैर आफताब पुत्रगण अलीदराज एवं एक अज्ञात व्यक्ति निवासी नगला दाऊद सरैया 63 पैकेट मक्का खरीद कर ले गए। 28 अगस्त को हम अपनी मक्का के पैसे मांगने घर गए। पैसा न मिलने पर मैं वापस लौट आया। कुछ देर बाद उपरोक्त लोग घर पर आये और जुबैर के हाथ में रायफल थी। रायफल के बल पर मेरे और मेरे परिवार के साथ मारपीट की, पैसा भी नहीं दिया और धमकी दी कि मैं फौजी हंू की मेरा कोई कुछ नहीं कर पायेगा और रायफल लगा दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *