अज्ञात बाइक चोर पर मुकदमा दर्ज

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। सब्जी लेने गये युवक की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाजपुर बंजारा निवासी सुखदेव पुत्र गंगादीन ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि २५ जून को पीडि़त सब्जी लेने अपनी बाइक संख्या यूपी ७६एएफ/००८४ से गया था। जिसे कुछ दूरी पर खड़ कर सब्जी खरीदने लगा। जब वापस लौटकर पहुंचा तो देखा कि बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *