मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। खेत में जानवर चराने से मना करने पर दबंगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखडिय़ा निवासी सुदेश कुमार ने गांव के बाबूराम, उसकी पत्नी मुन्नी देवी व पुत्र दलवीर उर्फ बसन्त तथा जितेन्द्र उर्फ चन्दा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिसमें दर्शाया कि 27 जुलाई की शाम मेरा भतीजा विजय सिंह अपने जानवर अपने खेत में चरा रहा था। उसी समय गांव के बाबूराम अपने जानवर मेरे खेत में चराने लगे। भतीजे विजय सिंह ने जब मना किया तो बाबूराम गाली-गलौज करते हुए मारने दौड़ा। भतीजा भाग कर घर आ गया। तो पीछे से सभी आरोपीगण आये और मेरे भतीजे पर हमला कर दिया। जब मैं बचाने गया तो उक्त सभी लोगों ने मुझे लाठी-डंडों व धारदार हथिार से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
