फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और बुरी नजर से दबोच लेने व उसके कपड़े फाड़ देने पर बेइज्जत करने के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर एसपी का आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली फतेहगढ़ के शीशम बाग कैंट निवासी रोशनजहां पत्नी रन्नु ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया की मकान की रंजिश के चलते घर में घुसकर मुझे अकेला देखकर पड़ोस के रहने वाले इरफान, अफसर खान घर में घुस आए और गालियां देने लगे। इरफान ने मुझे दबोच लिया, इससे मेरे चेहरे पर खून आ गया। घबराकर बाहर भागी तो जहारा, मोनी आदि ने पकडक़र धारदार हथियार व लाठी डंडों से मेरी पिटाई कर दी। जिससे मेरा सर फट गया। शरीर पर काफी चोंटे आई और मेरे कपड़े फाड़ कर मेरी बेजती की। पति बचाने आए तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। जब थाने गई तो मेरी एक नहीं सुनी गई। आरोपियों ने दुष्कर्म के मामले में मुकदमा लगाकर पति को जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
