अराजकत्व द्वारा ठेकेदार की आईडी का दुरुपयोग करने में मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अराजकतत्वों द्वारा ठेकेदारों की प्रहरी आईडी का दुरुपयोग कर निविदा के अभिलेखों को अनएपू्रव कर देने के मामले में एसपी के आदेश पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र नेकपुर चौरासी निवासी ठेकेदार कुसुम लता दुबे ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि अधीक्षण अभियंता कन्नौज-फर्रुखाबाद वृत, लो0नि0वि0 कन्नौज द्वारा आमंत्रित ८ कार्यों की ई-निविदा १४ अगस्त को आमंत्रित की गई थी। जो २८ अगस्त को १२:३० बजे प्रहरी एप के माध्यम से खोली जानी थी। जिसमें लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत कई ठेकेदारों प्रहरी साफ्टवेयर के माध्यम से निविदा में प्रतिभाग किया। निविदा में प्रतिभाग करते समय अभिलेख एप्रूव थे, परन्तु विभाग द्वारा निविदा खोलने पर मेरी निविदा प्रहरी पर ननरिस्पांसिव पायी गई। मेरी आईडी का दुरुपयोग किसी अराजकतत्व द्वारा किया गया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *