फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र जयनारायन वर्मा रोड निवासी दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि २३ जून को वह अपने पिता अनिल कुमार के साथ गुरुद्वारा के पास खड़ा था, तभी कर्नलगंज की तरफ से आ रही बाइक संख्या यूपी ७६एडी/८१७६ के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मेरे पिता के टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। मैंने कानपुर के आवास विकास स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां १४ जुलाई को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
