बीडीओ से मारपीट में 24 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। बीडीओ से मारपीट कर सरकारी अभिलेख फाडक़र मोटरसाइकिल में तोडफ़ोड़ की गयी थी। उक्त घटना में चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत राईपुर चिनघटपुर के मजरा गाँव में बीडीओ जयवीर सिंह के साथ ग्राम प्रधान और उसके पुत्रों व इकलहरा के पूर्व प्रधान द्वारा लाठी-डंडे से हमला कर मारपीट की गई थी। सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिए गये थे और मोटरसाइकिल में तोडफ़ोड़ कर दी गयी थी। बीडीओ ने हमलावरों से भागकर जान बचाई थी। पीडि़त ने थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। शनिवार को पुलिस ने गाँव पहुँचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
आरोपी प्रधान ने महिला को बयान बदलने के लिए धमकाया
बीडीओ पर हमले के आरोपी ग्राम प्रधान ने गाँव नुनेरा की एक महिला को फोन कर बयान पक्ष में देने के लिए धमकाया है। ऑडियो रिकॉडिंग में महिला बीडीओ से मारपीट की घटना की बात कह रही है, लेकिन आरोपी प्रधान घटना का जिक्र करने के लिए मना कर रहा है। पुलिस द्वारा बयान लेने पर पक्ष में बोलने का दबाब बना रहा है। अपराधी प्रवृत्ति का होने के कारण आरोपियों से महिला डरी सहमी हुई है। लेकिन पुलिस मामले को हल्के में ले रही है।
आरोपी खुलेआम घूमकर जीरो टालरेंस का बना रहे है महौल
बीडीओ के साथ मारपीट करने के आरोपी खुलेआम क्षेत्र में घूम रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार का प्रशासन का खौफ नहीं है। आरोपियों का स्थानीय पुलिस के साथ उठना बैठना है। इसलिए उनके हौसले बुलंद हैं। आरोपियों ने योगी सरकार की अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस के उद्देश्य का महौल बना दिया है। वह योगी सरकार को खुला चैलेंज कर रहे हैं।
क्या बोले जिम्मेदार
थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्या को आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेशित किया गया है। आरोपियों के भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें है।
सुभाष वर्मा, सीओ कायमगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *