कंपिल, समृिद्ध न्यूज। न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन थाना प्रभारी सहित चार नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव शिवपुर निवासी गंगासहाय ने दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र राजकुमार के साथ बैंक कर्मचारी संजीव ने दो व्यक्तियों कुलदीप व सुग्रीव के साथ मिलकर लाखों रुपए की ठगी कर ली। इसी मामले में राजकुमार की तहरीर पर एक वर्ष पूर्व न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित पीडि़त को लगातार फैसला करने के लिए धमकी दे रहे थे। जिसके बाद आरोपितों ने पीडि़त को घेरकर जान से मारने की भी धमकी दी। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनको पिटाई की धमकी देकर थाने से भगा दिया। पुलिस के करवाई न करने पर पीडि़त ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर स्वजन ने उन्हें सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। इलाज के बाद पीडि़त के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत तत्कालीन थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन से की। पीडि़त ने आरोप लगाया कि तत्कालीन थाना प्रभारी ने उन्हें वहां से गाली-गलौज कर भगा दिया। पीडि़त ने तत्कालीन थाना प्रभारी पर आरोपितों के साथ मिलकर पुत्र को खुदकुशी करने का आरोप लगाकर न्यायालय में तहरीर दी। न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन थाना प्रभारी सहित सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मुकदमा दर्ज के मामले की जांच की जा रही है।
खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला……तत्कालीन थाना प्रभारी सहित चार ज्ञात व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
