दस माह बाद दर्ज हुआ मारपीट का मुकदमा

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। मारपीट के मामले में पुलिस ने दस माह बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। कोतवाली क्षेत्र के गढिय़ा तेरा निवासी अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कि उसके भाई अनार सिंह को 3 सितम्बर 2022 को पड़ोसी सुनील, विनित, विपिन कुमार, ललित, दुर्वेश ने गाली-गलौज कर लाठी-डन्डो से मारपीट कर घायल कर दिया था। पीडि़त ने दर्शाया कि घटना उस समय घटित हुई जब वह दुर्वेश के दरवाजे से निकल रहा था, तब दुर्वेश रास्ते में चारपाई डाले बैठा था। जब चारपाई हटाने को कहा तो उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। ———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *