घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों को मारापीटा, 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर गढिय़ा निवासी अमित पुत्र रामबाबू ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया कि गांव के ही संदीप, आनंद व प्रदीप पुत्रगण राजेंद्र निवासी नारायणपुर गढिय़ा से कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर वह १४ अक्टूबर को जब वह घर पर था, तभी संदीप पुत्र श्याम सुंदर, प्रदीप और आनन्द पुत्रगण राजेंद्र, कुलदीप एवं अजय पाल पुत्रगण अमर पाल, अर्जुन पुत्र पंचम सिंह, दीपक एवं गोविंद पुत्रगण समर पाल, प्रमोद पुत्र जगरूप, पंचम एवं अमरपाल पुत्रगण राज बहादुर एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर गाली-गलौज करते हुए प्रीति पत्नी विकास, विकास पुत्र रामबाबू, लालता पत्नी अंकित, संध्या पत्नी सुमित कुमार, सरोजिनी पत्नी रामबाबू को मारापीटा जिसमें उपरोक्त लोगों के काफी चोटें आई हैं। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों के मौके पर आ जाने से उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। —————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *