सेवानिवृत्ति सिंचाई विभाग के ऑपरेटर की पुत्री को पीटने में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

संकिसा । मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवसनी निवासी सेवानिवृत्ति सिंचाई विभाग के ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह राजपूत की युवती पुत्री सोनम कुमारी ने गांव के ही उदयपाल की पुत्री आशा व सोमनी व पुत्र अभिजीत तथा प्रियंका पत्नी नामालूम एवं पूनम पुत्री नामालूम के विरुद्ध मारपीट व बलवे का मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार 1 अक्टूबर को सुबह समय करीब 7:45 बजे सोनम कुमारी अपने घर से डेरी पर दूध देने गई थी वापस आते समय रास्ते में उपरोक्त आरोपितों ने घर में ले जाकर सोनम के साथ लाठी डंडों से मारपीट की जिससे सोनम के हाथ व सिर में काफी गंभीर चोटें आ गईं। मेरापुर पुलिस ने घायल सोनम का सीएचसी मोहम्मदाबाद में मेडिकल परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *