मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।कोतवाली फतेहगढ़ के हुसैनपुर नौखण्डा निवासी गिनीशा पत्नी मुकेश ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि १२ नवम्बर की रात्रि ८:३० बजे मेरे पति मुकेश खेत पर दीपक जलाने गये थे, तभी रास्ते में मोहल्ले के पंकज, विकास, लक्की, शिवम पुत्र हरिपाल, हरिपाल पुत्र नामालूम ने पुरानी रंशिज के चलते गाली-गलौज किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *