मारपीट व गाली-गलौज में आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने व मारपीट कर घायल करने के मामले में तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी नईम पुत्र सफी मोहम्मद ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया दिनांक २ नवंबर को समय करीब 5.00 बजे आदिब पुत्र मोहम्मद अकील, खुश मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, फकरे आलम पुत्र शाहिद मोहम्मद दरवाजे पर बैठे थे, तभी मेरे रिश्तेदार गांव के शब्बीर पुत्र शंकुर, सद्दाम पुत्र शब्बीर, इमरहील पुत्र शब्बीर, भोले पुत्र शब्बीर, अरमान पुत्र शब्बीर मेरे घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे मेरे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *