फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीआरसी आफिस में तैनात चपरासी ने कार्यवाहक प्रधानाध्यापक को कोल्ड्रडिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मोबाइल से अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल करने व रंगदारी मांगने के मामले में सीओ के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
थाना कमालगंज के क्षेत्र ग्राम कोहनी नगला निवासी पीडि़ता ने क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद को दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि वह ग्राम करनपुर मजरा बांसमई स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। स्कूली कार्य से बीआरसी मोहम्मदाबाद में आना जाना रहता है। बीआरसी आफिस में तैनात चपरासी अश्वनी कुमार पदम सिंह निवासी धीरपुर कोतवाली मोहम्मदाबाद जो ब्लाक के कार्य में मदद कर देता था। जिससे मैं उससे स्कूली कार्य में मदद ले लेती थी। उसने मेरे मोबाइल से व्हाट्सएप का क्यूआर कोड स्कैन कर लिया और मेेरी प्राइवेट फोटो निकाल कर ब्लेकमेल करने लगा। नवम्बर २०२० में वह मेरे कमरे में आया और कोल्ड्रडिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे पिला दिया और मेरे अश्लील फोटो अपने मोबाइल में खींच लिये। उन फोटो को दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर आये दिन परेशान व रंगदारी मांगने लगा। आरोपी अब तक एक लाख रुपये की ठगी कर चुका है। झांसा देकर लगातार मेरा शारीरिक उत्पीडऩ करता रहा। इस दौरान मेरी शादी तय हो गई तो उसने कहा कि मैं तुम्हारी नौकरी जप लूंगा। वह मोहम्मदाबाद जाने वाली गली में आकर मारता पीटता तथा शारीरिक शोषण करता और वह धमकी देता कि मेरी जिंदगी बर्बाद कर देगा। आरोपी के युवक के उत्पीडऩ से परेशान होकर वह आत्महत्या के लिए मजबूर है। २३ सितम्बर को आरोपी युवक ने बाइक पर मोहम्मदाबाद चौराहे बस स्टाफ पर जबरन बैठाने का प्रयास किया। मना करने पर नये-नये नम्बरों से कॉल कर धमकी देता है कि गांव व समाज में मुहं दिखाने लायक नहीं रखूंगा। अब तक वह समाजिक बदनामी की बजह से चुप रही। सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अश्वनी के विरुद्ध धारा ३२८, ३८६, ३७६, ३२३, ३४१, ५११ व धारा ६६ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
