जेवर नकदी लेकर किशोरी लापता, युवक पर मुकदमा दर्ज

संकिसा, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने नगला मलूक कुबेरपुर जुन्नारदार निवासी हरेन्द्र पुत्र भगवान दास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार रविवार को मेरी 17 वर्षिय पुत्री घर से 20000 रुपए की नकदी, एक जोड़ी झुमकी, कमरधनी, दो अंगूठी लेकर हरेन्द्र के साथ चली गई। जब हरेन्द्र के बड़े भाई पंकज से पूछा तो उसने बताया कि मेरा भाई बाहर नौकरी कर रहा है। 18 नबम्बर को पंकज के पुत्र के अन्नप्राशन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हरेन्द्र घर आया था मुझे आशंका है कि तभी मेरी पुत्री उसी के साथ चली गई। मेरापुर पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच दरोगा सुबोध कुमार के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *