संकिसा, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ढर्रा शादीनगर निवासी हरीमोहन पुत्र स्व0 सोनेलाल ने गांव के ही संजीव कुमार, राजीव कुमार, राम वरन पुत्रगण विशेश्वरदयाल व अनूप कुमार पुत्र संजीव कुमार तथा रिचा व सुरक्षा पुत्रीगण संजीव कुमार, बाबू पत्नी ललन व राखी पुत्री विशेश्वरदयाल एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।तहरीर के अनुसार 11 नवंबर की शाम 3.30 बजे बाजार गए थे। उसी समय उपरोक्त आरोपित लाठी-डंडा लेकर हमारे घर में घुस आए और हमारी पत्नी स्नेहलता व पुत्री अर्पणा के साथ मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर हमारे भाई की पत्नी ममता तथा आरजू ने बचाने का प्रयास किया, तो उक्त आरोपित इन लोगों के साथ भी मारपीट करने लगे। किसी तरह मौका पाकर वहां से भागकर दूसरे लोगों के घरों घुस गई। शोरगुल सुनकर गांव के ही भगवानदास, श्यामवीर आदि तमाम लोगों के मना करने पर घर के बाहर आकर आरोपित ईंट पत्थर फेंककर मारने लगे। पुलिस की गाडिय़ों की आवाज सुनकर आरोपित जान से मारने की धमकी दे कर मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने एवं वलबे का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
