फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोडक़र लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र बंधौआ निवासी अजीत कुमार पुत्र नन्हे लाल ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसके पिता का 30 जनवरी को स्वर्गवास हो गया। उनके अंतिम संस्कार करने के बाद रात्रि को घर पर आया और पुराने घर पर ही लेट गया। नये घर पर ताला लगा था। जिसका ताला तोडक़र चोरों ने चोरी कर ली। इसकी जानकारी 31 जनवरी को हुई। पता चला कि एक सोने का हार, दो झाले, मांग टीका, वेसर, छह अंगूठी, नाक की बाली, सोने की चैन, कमर कंधनी आदि सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा 15 हजार की नगदी भी चोर चोरी कर ले गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
