फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरुकर दी।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी पीडि़त पिता ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसकी १५ वर्षीय पुत्री २८ जनवरी को शाम के समय घर से अपनी दुकान पर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान मोहल्ले के ही एक युवक ने बताया कि अभिषेक कुमार उर्फ गोरा पुत्र राजेश कुमार निवासी मानपुर हरी थाना बेवर जनपद मैनपुरी जो बुआ के यहां रह रहा था। उसी की ओर इशारा किया। जब उसके घर जाकर पता किया तो वह भी गायब था। उसी पर मुझे शक है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभिषेक उर्फ गोरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
