कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुरी निवासी सुरेश बाबा पुत्र राजाराम ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया मैं सुबह 11.00 बजे कमालगंज गया था। भोजपुर स्थित मंदिर पर मेरी पत्नी ब्रह्मा देवी एवं भतीजी कीमती थे। करीब 3.30 बजे अपराह्न करवा पुत्र उमेश वर्मा एवं सुधीर पुत्र मेघनाथ निवासी भोजपुर शराब के नशे में हाथ में कुल्हाड़ी लिए मंदिर पर आए और हनुमान जी की मूर्ति पर कुल्हाड़ी मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मेरी पत्नी ब्रह्मा देवी एवं भतीजी कीमती देवी ने देखा तो मना किया, तो उपरोक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
