शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी साधु बच्चू गिरी ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा वह संत समाज का व्यक्ति है। बीते दिवस वह ढाईघाट शमशाबाद गया था। जहां रात्रि 8 बजे के करीब वह चंदन की दुकान पर बैठा था। आरोप है आधा दर्जन लोगों ने झोपड़ी की जगह पर कब्जा करने का आरोप लगाकर उससे गाली-गलौज किया। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने लात-घूंसों से पिटाई कर दी। आरोपियों का कहना था ये साधू बाहरी है और जमीन पर कब्जा कर लेगा। जिस पर सभी आरोपियों द्वारा लात-घूसों तथा लाठी-डंडों से पिटाई की। जिससे पीडि़त के सिर तथा गर्दन में चोट आई है। शोर शराबा सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीडि़त साधु के अनुसार आरोपियों द्वारा मारपीट कर 9700 रूपये की नगदी छीन ली गई। पीडि़त ने वीरपाल, तुलसीदास, मानिकचंद, फरारी बाबा संत मुनि तथा चंदन लंगड़ा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर पीडि़त साधु की तहरीर को शमशाबाद थाना पुलिस ने गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।
