मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं 19वें सिनर्जी फेस्ट का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। सात दिवसीय इस महोत्सव का समापन हुआ। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ0 अजय प्रताप रहे। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।…
