मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं 19वें सिनर्जी फेस्ट का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। सात दिवसीय इस महोत्सव का समापन हुआ। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ0 अजय प्रताप रहे। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में सुभाष चंद्र बोस हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और मुख्य अतिथि से पुरस्कार प्राप्त किया। सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस हाउस (येलो हाउस) ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सभी हाउसों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी समूह के प्रेसिडेंट रूपाली एवं अंशुल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिंगिंग प्रतियोगिता में करिश्मा (2025 बैच) ने प्रथम स्थान, कशिश (2025 बैच) ने द्वितीय स्थान तथा अन्वी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में निधि (2022 बैच) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आंचल (2022 बैच) द्वितीय एवं सुहानी एवं इप्शिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट एंकर अवार्ड 2019 बैच की रूपाली एवं संदीप को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संचालन में डॉ0 शीलू गुप्ता, डॉ0 रिता सिंह, डॉ0 निरंजन एस, डॉ0 डीआर, शिवम दीक्षित, अरुण कुमार पांडे, भारती पांचाल, डीआर आरिफ हुसैन, डॉ0 आनंद बाजपेई, डॉ0 रेशमा, डॉ0 कविता, डॉ0 साहेब, डॉ0 विकास, डा0 श्वेता, डॉ0 आशा, डा0 दीपा, डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा एवं अन्य गैर शिक्षक कर्मचारियों का योगदान रहा। प्राचार्या डॉ0 नीतू श्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह खेल सप्ताह तथा वार्षिकोत्सव देश के जांबाज सिपाहियों को समर्पित है। समारोह का समापन उत्साह, अनुशासन एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा के प्रदर्शन के साथ हुआ। जिससे पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *