लायन्स क्लब सिटी का अधिष्ठापन समारोह का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठण्डी सडक़ स्थित एक पैलेस के हाल में लायन्स क्लब फर्रुखाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। गवर्नर लायन समाजसेवी मिथिलेश अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सपना अग्रवाल ने ध्वज वन्दना की और लायन्स क्लब के नैतिक सिद्धान्तों को रूचि टण्डन ने बताया।…
