केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे कैदी की हालत बिगड़ी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केंद्रीय कारागार में निरुद्ध वृद्ध कैदी की हालत बिगड़ गयी। उसे बंदी रक्षकों ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कल्लू सिंह पुत्र बसंत सिंह 75 वर्षीय निवासी शेओली कानपुर हत्या के मामले में केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा है। शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गयी।…
