फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए लेखन कौशल को निखारने एवं उनकी रचनात्मकता को बढ़ाने हेतु हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जनपद के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को सुलेख प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। राजेपुर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्ता ने बच्चों की सुलेख प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। प्रतियोगिता में बच्चों ने सुलेख लिखकर अपनी लेखनी का परिचय दिया। अक्षर की संरचना और आकार, शब्दों के बीच दूरी, विराम चिन्ह व व्याकरण का प्रयोग, लेखन की सुंदरता आदि देखी गयी।
प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में सुलेख प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
