महीनों से नहीं खुला शौचालय, फिर भी निकल रहा केयरटेकर का वेतन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सामुदायिक शौचालय भले ही महीनों से बंद पड़ा हो, लेकिन अधिकारियों की मेहरबानी से केयरटेकर का वेतन हर माह निकल रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलेमपुर त्योरी में सामुदायिक शौचालय बनाया गया…
