अनियंत्रित स्कूटी की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल
महिला चुटैल, घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंझना निवासी सर्वेश कुमार पुत्र राम मूर्ति हजियांपुर-फैजबाग मार्ग पर ई-रिक्शा चलाकर अपने घर परिवार की रोजी रोटी चलाता है। गुरुवार को फैजबाग से कुछ सवारियों को लेकर कायमगंज जा रहे थे। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम खुड़ीनाखार…
