बीईओ के निरीक्षण में भेदभाव के आरोप — चहेते शिक्षकों पर मेहरबानी, बाकियों पर सख्ती; शिक्षकों ने कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल
हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट, शाहाबाद/हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में निष्पक्ष निरीक्षण और पारदर्शी कार्रवाई का दावा उस समय खटाई में पड़ गया जब खंड शिक्षा अधिकारी शाहाबाद के निरीक्षणों को लेकर शिक्षकों में गहरा असंतोष पनपने लगा है। आरोप है कि बीईओ विद्यालय निरीक्षण के नाम पर केवल चुनिंदा शिक्षकों को निशाना बनाते…
