संविधान दिवस पर आयोजित हुई स्लोगन प्रतियोगिता में रीमा रहीं अव्वल

हरदोई, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को माय भारत हरदोई के तत्वाधान में संडीला के एवरग्रीन इंटर कॉलेज बघुआमऊ रैंसो में द संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को संविधान की उद्देशिका पढ़ाई गई और भारत का संविधान विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं को संविधान का महत्व , संविधान की विभिन्न समितियों के विषय में जानकारी दी गई।
स्लोगन प्रतियोगिता में रीमा मौर्य प्रथम,अपूर्वी वर्मा द्वितीय,मुस्कान तृतीय व काजल ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि अवधेश यादव ने संविधान के बारे में बच्चों को बताया। कार्यक्रम में एवरग्रीन इंटर कालेज की उपप्रधानाचार्य अनीता वर्मा, शिक्षिका नफीसा खातून,शिक्षक मो. रिजवान खान मौजूद रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत वालंटियर आसिम अली और मृदुल अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल बघुआमऊ की अध्यक्ष बुशरा ख़ान का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *