कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पशु चोर कीमती भैंस लोडर में लादकर फरार हो गये। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर जदीद गांव में शुक्रवार देर रात 50 हजार रुपए कीमत की एक भैंस चोरी हो गई। पशुपालक ब्रजकिशोर शाक्य पुत्र तोताराम शाक्य ने सुबह अपने बाड़े में भैंस गायब देखी। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। चोरों ने घने कोहरे और भीषण सर्दी का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। भैंस को बाड़े से कुछ दूरी तक पैदल ले जाया गया और फिर लोडर वाहन में लादकर फरार हो गए। घटनास्थल पर लोडर के निशान भी मिले हैं। जिससे इस बात की पुष्टि होती है। ब्रजकिशोर शाक्य ने बताया कि कुछ समय पहले भी उनके भाई की दो भैंसें इसी तरह चोरी हुई थीं। जिनका आज तक कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृज किशोर ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह जब जानवरों के पास सानी लगाने पहुंचा तो वहां भैंस गायब थी। भैंस के पैरों के निशाने के साथ-साथ चलते हुए वह कुछ दूरी पर पड़े कुड़े के पास पहुंचे तो वहां गाड़ी के निशान देखकर समझ गए की कर लोडर में लात कर भैंस ले गए हैं।
पशु चोर पचास हजार की भैंस ले उड़े
