नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के के ग्राम पंचायत भगौरा के पंचायत भवन से अज्ञात चोरों के द्वारा ताले तोडक़र इनवर्टर बैट्री तथा अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए थे इसके मामले में थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान तथा पंचायत सहायक आकांक्षा की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें जिसमें थाना पुलिस तभी से सक्रिय हो गई थी। बीती रात थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की चोरी का इनवर्टर बैट्रा जो ग्राम पंचायत से चोरी किया गया था वह ग्राम बेग में एक व्यक्ति के रखा हैं। पुलिस ने छापा मारकर इनवर्टर व बैट्रा सहित एक दबोच लिया। उसने कस्बा नवाबगंज के दो व्यक्तियों के नाम रखें। जिस पर आरोपी की निशानदेही निशानदेही पर पुलिस ने उन दोनों लोगों को भी कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।
