CBI ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा

 CBI ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में यहां के बुराड़ी पुलिस थाना में तैनात निरीक्षक और उपनिरीक्षक को मंगलवार को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। हालांकि, अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

नई दिल्ली: CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली के बुराड़ी पुलिस थाने में तैनात इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर को 10 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि पूछताछ में पता चला कि उसने इंस्पेक्टर संदीप अहलावत की ओर से यह घूस ली थी। CBI ने दोनों पुलिस अफसरों को गिरफ्तार करने के बाद उनके घरों की भी तलाशी ली। जिसने भी 1.5 करोड़ रुपये के घूसकांड में सुना, वह सन्न रह गया। अधिकारियों ने बताया कि इंस्पेक्टर संदीप अहलावत ने कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। एजेंसी ने सब-इंस्पेक्टर भूपेश कुमार को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अहलावत की ओर से 10 लाख रुपये की घूस ले रहा था। उन्होंने बताया कि बाद में अहलावत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद CBI ने दोनों आरोपियों के घरों की भी तलाशी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *