गंगा जमुनी तहजीब के अनुसार मनाएं त्योहार

मेरापुर, समृद्धि न्यूज। बुधवार शाम मेरापुर थाना परिसर में संकिसा चौकी प्रभारी अच्छेलाल पाल के नेतृत्व में सम्भ्रांत लोगों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने मौजूद सभी ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों को अवगत कराया कि सावन के महीने में कावड़ यात्रा व मुहर्रम का त्योहार एक साथ पड़ रहा है। जिसको सभी लोग गंगा जमुनी संस्कृति की परम्परानुसार पूर्व की भांति भाईचारे के साथ मनाना है। गंगा जल लेकर जो कावंडिय़े आप लोगों के गांव या सड़क मार्ग से गुजरें उन्हें बिना रोक टोक गन्तव्य पर जाने दें। इसी प्रकार मुहर्रम का त्योहार भी आपसी भाई चारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। कोई भी समस्या आने पर तुरन्त थाने चौकी पर सूचना दें। अगर कोई अराजकतत्व त्योहारों पर गड़बड़ी करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में चौकीदारों को सचेत करते हुए कहा कि अगर आप लोगों के गांव में कोई कच्ची शराब बनाने या जुआं खेलने की जानकारी हो तो उसके बारे में गोपनीय सूचना थाने में उपलब्ध कराएं। जिससे समय रहते उसे रोका जा सके। जिला भाजपा उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने थाना पुलिस से मांग की कि टेड़ा महादेव मंदिर पर कावडिय़ा जल चढ़ाने आते हैं उनके लिये थाने से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। जिससे उनके साथ कोई घटना घटित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *