Headlines

बलिदान दिवस पर चन्द्रशेखर आजाद का किया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वाधान में महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर बद्री विशाल महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। आदित्य दीक्षित ने कहा कि उनके बलिदान दिवस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी बजह से आज हम खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे है। चन्द्रशेखर आजाद के ९४वें बलिदान दिवस पर हम सब लोग संकल्प लें कि उनकी तरह देश की सेवा करने के लिए हृदय में भावना का प्रण लें। विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष ने उनकी प्रतिमा सूनी पड़ी है। जिले में इतने संगठन होने के बावजूद भी आज बलिदान दिवस पर अन्य कोई संगठन उन्हें पुष्प अर्पित करने नहीं आया है। वह क्रांतिकारी किसी व्यक्ति के नहीं थे, जबकि वह देश के लिए समर्पित रहे और अपने प्राणों का बलिदान दिया। प्रशासन का दायित्व है कि उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करायें और छात्र-छात्राओं को भी क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी दी जाये। इस मौके पर रवि बाजपेयी, अंकुर दीक्षित, अवनीश सिंह, आदित्य दीक्षित, समर दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *