फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय द्वारा कुटरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ0 शिल्पी सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ0 कल्पना सिंह, प्राचार्य प्रो0 डॉ0 मनोज गर्ग ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना व द्वीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। संचालन वाण्ज्यि प्रवक्ता विनय कुमार बाथम ने किया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण विषय के अन्तर्गत महिलाओं के प्राचीन व वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ने भारतीय संविधान में महिलाओं के सम्बन्धित में दिये गये अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में स्वयं सेवकों को विस्तार से समझाया। प्राचार्य प्रो0 डॉ0 मनोज गर्ग ने स्वयं सेवकों को महिलाओं के सशक्तिकरण से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम एन0एस0एस0 अधिकारी डॉ0 मो0 अमीन के निर्देशन में हुआ। शिक्षकगण डॉ0 अजहर जुनैद आलम, डॉ0 राम नरेश सिंह एवं छात्र/ छात्राओं में कु0 अनन्या, कु0 नन्दिनी, साहिल, शिवा चौहान, कु0 रोशनी ने भी महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी साक्षरता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
द्वितीय सत्र में महिला जागरूकता के प्रति स्वयं सेवकों को जागरूक किया गया। ग्राम कुटरा में स्वयं सेवकों ने महिला जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्वयं सेवकों ने जागरूकता स्लोगन लिखी पट्टिकाओं को हाथ में लेकर गांव में घूमकर लोगों को जागरूक किया। एन0एस0एस0 के संकल्प गीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सरस पाठक, ओम प्रकाश सिंह, प्रशान्त कुमार एवं योगेन्द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयं सेवकों ने निकाली जागरुकता रैली
