समृद्धि न्यूज़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने देश को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कई ऐलान भी किए हैं. जीएसटी की समीक्षा के साथ ही पीएम मोदी ने पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत पहली नौकरी मिलने पर युवाओं को 15 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.उन्होंने आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है. निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़के और लड़कियों को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे. इस योजना के तहत अगले 2 सालों में 3.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करने का टारगेट रखा गया है.
दिवाली पर मिलेगा तोहफा, जीएसटी दरों में होगा बदलाव
पीएम मोदी ने कहा कि इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं। बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की। राज्यों से बात की। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी। हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा।
मेड इन इंडिया जेट इंजन
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आधुनिक ईकोसिस्टम तैयार कर रहा है। हर क्षेत्र में यह ईकोसिस्टम देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। आज मेरा देश के युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, और सरकार के सभी विभागों से आह्वान है कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए जेट इंजन हमारा होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए।
