समृद्धि न्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक चार्ली कर्क को बुधवार को यूटा वैली विश्वविद्यालय में एक कंजर्वेटिव छात्र सम्मेलन को संबोधित करते समय गोली मार दी गई। जिसमें उनका निधन हो गया। ट्रंप ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि यूटा वैली यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में गोली लगने से चार्ली कर्क की मौत हो गई है। चाली कर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया। चार्ली कर्क राष्ट्रपति ट्रंप के काफी करीबी हैं। साथ ही उन्होंने टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की। इसके अलावा उनको अमेरिकी कंजरवेटिव युवाओं का हीरो माना जाता है। चार्ली कर्क जब 18 साल के थे तो उन्होंने युवा आंदोलन टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की थी। यह रूढ़िवादियों का ऐसा समूह बन गया जिसने एक दशक में कई बार अपनी आवाज बुलंद की। इसी समूह के युवाओं ने छह जनवरी 2021 को वॉशिंगटन में एक रैली में भाग लिया था। जो बाद में कैपिटल पर भीड़ के आक्रमण में बदल गई। इसका लक्ष्य डेमोके्रट जो बाइडन से ट्रंप की चुनावी हार के प्रमाणीकरण को रोकना था। इसके अलावा किर्क ने टर्निंग प्वाइंट एक्शन भी शुरू किया। इसे 2024 में घर-घर जाकर मतदाता अभियान चलाने का ट्रंप ने जिम्मा सौंपा था।

संबोधन के दौरान लगी गोली
चार्ली कर्क की उम्र 31 साल थी, जब उन्हें गोली लगी तो उससे पहले वो बंदूक हिंसा पर बात कर रहे थे। एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे गोली चली और कर्क नीचे गिर पड़े। ऐसा लगता है कि उन्हें गर्दन में गोली लगी है। इस घटना की जांच की जा रही है। वैली विश्वविद्यालय के प्रवक्ता के अनुसार चार्ली कर्क को अपना संबोधन देते हुए 20 मिनट ही हुए थे उसी दौरान एक पास की इमारत से गोली की आवाज सुनाई दी।
