कूनो नेशनल पार्क में चीता नीरवा ने पांच शावकों को दिया जन्म

मध्यप्रदेश: कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन को वन विभाग और विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। हाल ही में कूनो से दो चीते मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किए गए थे। जिससे पार्क में चीतों की संख्या 24 रह गई थी, लेकिन अब नीरवा के पांच शावकों के आगमन से यह आंकड़ा फिर से 29 पर पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में चीता नीरवा ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इन पांच शावकों के जन्म के बाद प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित केएनपी में चीतों और शावकों की संख्या बढक़र 29 हो गई है। इस महीने की शुरुआत में दो चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है। अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। हाल ही में 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है।

अनुकूल वातावरण बना: सीएम

उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच साल की नीरवा ने पांच शावकों को जन्म दिया है और इन नन्हे शावकों का आगमन चीता परियोजना की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वन्य-प्राणी संरक्षण के लिए जो अनुकूल वातावरण बना है, वह समृद्ध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *