फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से लेकर 11 जून तक पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मनाया गया। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा प्ररित छात्र-छात्राओं ने अपने घर पर आन-लाइन कला, भाषण, योग आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने भी विद्यालय के अवकाश के पूर्व वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण-संरक्षण के प्रति सभी विद्यार्थियों को उनके नैतिक दायित्वों एवं सामाजिक कत्र्तव्यों के लिये प्रेरित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जल बचाओ, ऊर्जा-बचाओ, पॉलीथीन के प्रयोग से बचने आदि पर पोस्टर बनाकर तथा यौगिक क्रियाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों में कक्षा 4 से लेकर कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
