पकड़ा गया आरोपी उमर सिराज, पुलिस ने लिया हिरासत में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह ने इस बार कुछ युवाओं को सीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी निुक्ति पत्र जारी कर दिये। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सीडीओ कार्यालय में कुछ युवा अपने नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो सीडीओ अरविंद कुमार मिश्रा अपने ही हस्ताक्षर वाले फर्जी नियुक्त देकर हैरान रह गये। उन्होंने युवकों से आरोपी युवक को बुलाने को कहा। जिसके बाद गिरोह के एजेंट उमर सिराज निवासी हंसापुर गौराई कायमगंज को लेकर पहुंचे। सीडीओ ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर पहले ही बुला लिया था। आरोपी युवक उमर सिराज के पहुंचने पर सीडीओ ने उसे कोतवाली से पकड़वा दिया। पुलिस आरोपी युवक को लेकर कोतवाली चली गई। अपने नियुक्त पत्र रखने वालों में हर्षित वर्मा, राजकुमार, संजय यादव, राम अवतार, विनीता देवी, मुस्कान कनौजिया, तान्या कनौजिया, अशोक कुमार के नाम शामिल हैं। सभी के फर्जी नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी, डीपीआरओ और समाज कल्याण अधिकारी के चालक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के पद पर तीन लड़कियों की है। पीडि़तों ने बताया कि सभी जेवर गिरवीं रखकर व कर्जा लेकर आरोपी को रुपये दिये थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपित उमर सिराज ने बताया कि लखनऊ के हयात होटल में रहने वाले अनुज यादव ने उसे नियुक्त पत्र दिए थे और उसी ने पैसा भी लिया था। अनुज यादव ने खुद को विधानसभा में कार्यरत बताया था। इस मामले में सीडीओ ने बताया कि इस प्रकार के ठगों से सभी को सावधान रहना चाहिए। इसके लिए बकाया विज्ञापन प्रकाशित कराया जाता है और आवेदन मांगे जाते है। परीक्षा या साक्षात्कार के बाद ही नियुक्ति होती है। डीएम व सीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर के मामले में अलग से भी एफआईआर दर्ज करायी जायेगी।
सीडीओ कार्यालय फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे युवा, घटना का हुआ खुलासा
