फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे स्टेशन पर मासूम बच्चे की हालत बिगडऩे पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद उन्नाव निवासी सुरजीत अपनी पत्नी पिंकी के साथ 2 माह के पुत्र रियांश को लेकर बांद्रा एक्सप्रेस से जा रहे थे। खिडक़ी के पास बैठे रहने से बच्चे को सर्दी लग गई। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से एंबुलेंस से बच्चे को जिला अस्पताल लोहिया लाया गया। जहां डॉ0 वैभव यादव ने रविवार रात चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी की चपेट आने से बच्चे की मौत होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सुरजीत ने बताया कि वह पत्नी और बच्चे संग गुजरात राज्य के सूरत जा रहे थे। मुंबई से ट्रेन बदलनी थी। रियांश उनका इकलौता पुत्र था।
सर्दी से बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत
