चीन ने भारतीय दवा उत्पादों से हटाया पूरा 30 प्रतिशत शुल्क

समृद्धि न्यूज। चीन ने भारतीय दवा प्रोडक्ट्स पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क को पूरी तरह से हटा दिया है। अब भारत की दवा बनाने वाली कंपनियां बिना किसी सीमा शुल्क के चीन को दवाएं निर्यात कर सकेंगे। मीडिया रिपोट्र्स में इस बारे में जानकाकरी देते हुए कहा गया है कि इस फैसले से आने वाले साल में भारतीय दवा निर्यात में अरबों डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में जाना जाता है। भारत दुनिया भर को जेनेरिक दवाएं और टीके का निर्यात करता है। अब चीन की ओर से आयात शुल्क शून्य करते हुए अपना बाजार खोलने से भारतीय फोर्मा कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें दुनिया की दूसरी सबसे अधिक आबादी वाले चीन के बड़े बाजार में समान अवसर और बेहतर पहुंच मिलेगी। दो दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फेार्मा उत्पादों सहित कई चीजों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था। इनमें फार्मा उत्पादों पर 100 फेीसदी का शुल्क प्रमुख था। यह बढ़ा हुआ शुल्क एक अक्टूबर से प्रभावी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *