

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किये प्रस्तुत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बड़े दिन के उपलक्ष्य में क्रिसमस सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन क्रिश्चियन इंटर कालेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष विशप रेव्ह डॉ0 पी.पी. हॉविल ने कार्यक्रम में पहुंचकर उत्साहवर्धन किया। विशेष अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह, वाइस चेयरमैन में राजीवचंद्र, सचिव डेनियल व सचिव डॉ0 अनीशचंद्र, प्रबंधक राजीव मसीह का विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बुकें देकर स्वागत किया गया। स्वागत गीत रखा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। रखा बालिका इंटर कालेज की शिक्षिकाओं द्वारा अतिथियों को बैच लगाकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ0 नीतू मसीह ने आये हुए अतिथि व विशेष अतिथि एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बुकें देकर स्वागत किया। मसीह समाज की ओर से क्रिश्चियन इंटर कालेज के शिक्षकों ने प्रभु की आराधना करते हुए गीत प्रस्तुत किया। रखा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने यीशु मसीह के जन्मदिन पर आधारित क्रिसमस ड्रामा प्रस्तुत किया। सेलीब्रेशन कार्यक्रम में विशप डॉ0 पी.पी. हॉविल ने कहा विद्यालय दिनोंदिन प्रगति कर रहा है। इसमें सभी शिक्षकों व कमेटी के सदस्यों का सहयोग है। ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज अपने आप में इतिहास को दर्शाता है। प्रबंधक राजेश मसीह ने कहा इस विद्यालय से पढक़र लोग देश विदेश में नाम रोशन किया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारी व अपने निजी व्यवसाय के दौरान पहचान बनायी है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक की पहचान अपने कार्यों से होती है। सभी लोग मन लगाकर बच्चों को पढ़ायें। जिससे विद्यालय की उन्नति शिखर पर पहुंचे। रेव्ह जयपाल मैसी व रेव्ह स्टीफन मसीह, डॉ0 अजय मल्ल ने कार्यक्रम में भाग लिया। संचालन जगदीप लाल ने किया। इस मौके पर प्रबंधक राजेश मसीह, प्रबंधक एस.पी. लाल, प्रधानाचार्य अनुराग मल्ल, मेमोरियल मिशन अस्पताल की डायरेक्टर नम्रता मल्ल, सेंट पॉल सिटी चर्च की प्रधानाचार्य अंजू मल्ल, प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी, अनिल सिंह, डॉ0 संदीप चतुर्वेदी, विनीत चौहान, दीपिका राजपूत, इन्दू मिश्रा, ऐस्तर रोज दयाल, रोजीशन विश्वासी के अलावा शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री महिपाल सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य, विद्यालय के शिक्षक सोलोमन दयाल, गौरव एविल, संतोष दुबे, प्रभात दीक्षित, दिलीप भारद्वाज, अवधेश प्रभु खोजी, सुमित दयाल, अमित दयाल, अतुल दास, यादवेंद्र सिंह परिहार, अभय दुबे, संजीव प्रकाश, मनीष बी प्रसाद, आलोक द्विवेदी, देवेंद्र यादव, एस.एल.मैसी, जैवंत सनी, अविनाश विजय डेविड, शैलेंद्र दास, वीना एडवर्ड, निकिता सनी, अमित सिंह, सुषमा लाल, नेहा मिश्रा, भावना लाल, प्रियंका मैसी, वरिष्ठ लिपिक सुनील सक्सेना सहित विद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
