स्कूल ऑफ द नर्सिंग मेमोरियल हॉस्पिटल में क्रिसमस कार्यक्रम सम्पन्न

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
स्कूल ऑफ द नर्सिंग मेमोरियल हॉस्पिटल में क्रिसमस नोटीवेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशप रेव्ह डा0 पीपी हाविल ने भाग लिया। रेव्ह जयपाल मैसी ने प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत सीवी मल्ल व अभिषेक ने किया। सेंट पॉल सिटी चर्च स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम व नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने क्रिसमस ड्रामा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर नम्रता मल्ल, डा0 अजय मल्ल ने आभार व्यक्त किया। क्रिसमस कार्यक्रम में आगरा से आये विशप डा0 पीपी हाविल व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। साथ ही धर्मशास्ट का पार्ट सीवी मल्ल द्वारा पढ़ा गया। स्वागत नृत्य नर्सिंग की छात्राओं व सेंट पॉल के बच्चों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डा0 पीवी हाविल ने कहा कि सभी का योगदान कार्यक्रम में बहुत अच्छा रहा। सभी नर्सिंग की छात्रायें निरंतर पढ़े और आगे बढ़े। मेमोरियन मिशन हॉस्पिटल के निदेशक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर डा0 निखिल प्रसाद, प्रधानाध्यापक अंजू मल्ल, प्रबंधक राजेश मसीह, प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह, सुषमा लाल, प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल, रोजीशन विश्वासी व नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिकायें व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *