चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ दीवानी न्यायालय का शपथ ग्रहण सम्पन्न

 नवीन कार्यकारिणी को जिला जज ने दिलायी शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ दीवानी न्यायालय (अ0हि0च0) शाखा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायालय प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष के समाने स्थित बरामदे में सम्पन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार द्वारा निर्वाचित पदाधिकारीगण शाखा अध्यक्ष कश्मीर सिंह, सचिव अभिषेक कुमार, संरक्षक सुरेन्द्र सिंह, संदीप शर्मा, हिमांशु शुक्ला, उपाध्यक्ष दीपा सिहं, संजीव कुशवाहा, श्यामकिशोर यादव, राम इकबाल, कोषाध्यक्ष सूरज कमल, संयुक्त सचिव तेज प्रताप यादव, अभिषेक कुशवाहा, अभिनय दुबे, अनूप सिंह, संगठन सचिव बलवान सिंह, दिनेश कश्यप, वैभव दीक्षित, अवनीश मिश्रा, प्रचार सचिव नीलकमल, अतुल तिवारी, निशान्त राजपूत, जितेन्द्र राज, सांस्कृतिक सचिव सुरभि धर्मरत्न, शंकर दयाल, आजांद कुमार, अश्वनी कुमार, आय व्यय निरीक्षक ईश्वर, आनन्द शर्मा, अखिललेश वर्मा, रंजीत सिंह एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी तथा जनपद न्यायाधीश द्वारा उक्त कार्यकारिणी को भविष्य के लिये शुभकामनायें दी गयीं। उक्त समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी अधिकारी नजारत शैलेन्द्र सचान के अलावा न्यायिक अधिकारीगण, उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ दीवानी न्यायालय (अ0हि0च0) प्रांतीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष रामकेश राजपूत, प्रांतीय सचिव सुरेन्द्र राय, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा व अन्य प्रान्तीय सदस्यगण एवं दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषि यादव, आरिफ मोहम्मद खान कोर्ट मैनेजर, एजाज खलील प्रशासनिक अधिकारी, मो0 हफीज अहमद सैफी, केन्द्रीय नाजिर एवं अन्य न्यायिक कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *