सफाई कर्मियों ने बाबू पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

ईओ, अध्यक्ष से की हटाने की मांग

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नव गठित नगर पंचायत में बाबू द्वारा वेतन काट लेने व विरोध करने पर नौकरी से हटा देने की धमकी देने के मामले में सफाई कर्मियों ने बाबू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष से लिखित शिकायत कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बाबू को हटाये जाने की मांग की। सफाई कर्मियों का आरोप है कि अगर सफाई कर्मचारी किसी उच्चाधिकारियों व सभासद से शिकायत करते है तो संबंधित बाबू धमकी देते है कि तुम लोगों को फर्जी मुकदमे में जेल भेज देंगे और नौकरी से निकलवा देंगे। इससे पहले भी दो-दो महीने का वेतन नहीं दिया गया और पांच-पांच माह का पीएफ भी नहीं दिया गया। नये कर्मचारी की भर्ती कराने के नाम पर रुपये मांगतते है। सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से भ्रष्टाचार में लिप्त बाबू को हटाये जाने की मांग की। जिन सफाई कर्मियों का वेतन काटा गया उनमें बृजेश के ५००, ज्ञान के ५००, टीका के ८००, रामसुमरन के ७००, संदीप के १५००, राहुल के १हजार, जितेन्द्र के ५००, शिमव के ७००, दीपक के १२००, रोहित के ३००, सरस्वती के १ हजार और रिन्कू का वेतन ही नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *