प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाया गया स्वच्छता अभियान

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाये जाने के प्रथम दिन मैन चौराहा नवाबगंज पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, मंडल अध्यक्ष भाजपा कमल भारद्वाज ने भाग लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने भारत को स्वच्छ बनाने का सपना देखा था। जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है, क्योंकि स्वच्छता से ही हम बीमारियों पर विजय पा सकते हैं। इसके लिए हर व्यक्ति को जागरुक होना होगा, तभी हम इस मिशन को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि वह अपने आसपास गंदगी ने होने दें। साथ ही स्वच्छता के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। जिससे हम गांधी जी के सपने को साकार कर सकें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को सफल बना सके। इस मौके पर योगेंद्र सिंह राठौड़, हेम सिंह लोधी, संजीव गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, अवनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। सभी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *