गंगा समिति द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा अभियान के अंतर्गत मां गंगा सेवा समिति फतेहगढ़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया। समिति के सदस्यों ने घाट की स्थिति देखकर रोष व्यक्त किया। गणेश चतुर्थी के पश्चात जहां तहां टूटी फूटी प्रतिमाएं बिखरी पड़ी थीं, जिन्हें गंगा सेवकों द्वारा उचित जगह पर भू-विसर्जित किया गया। समिति के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि हानिकारक रसायनों से युक्त प्लास्टर ऑफ पेरिस से होने वाले मूर्ति निर्माण को तत्काल प्रभाव से बंद करवाने का आदेश पारित करें। समिति का लक्ष्य गंगा घाटों को साफ सुथरा बनाए रखने का और गंगा को निर्मल बनाए रखने का है। मां गंगा हम सभी की माता है गंगा मैया हम सभी पर आशीर्वाद बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *