पूर्व राष्ट्रपति डा0 एपीजे अब्दुल कलाम का मनाया गया जन्मदिन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा0 एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन फतेहगढ़ में युनूस अंसारी के आवास पर मछली टोला में धूमधाम से मनाया गया। शायर तारिक वसीर ने कहा कि देश को परमाणु शक्ति देने वाले महान वैज्ञानिक को पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है। मोहम्मद मोहसिन समसी ने शेर पढ़ते हुए मानवीय मूल्यों को आत्मसात करते हुए मिसालमैन को याद किया। रिजवान ताज ने कहा कि एकता के प्रतीक महान दार्शनीक वैज्ञानिक और समाज प्रेमी ने तमिलनाडु के रामेश्वर में जन्म हुआ। ऐसी विश्व की महान आत्मा हमेशा याद की जायेगी। मजहर मोहम्मद ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति तमिलनाडु के गांव धनुकोडी में जन्मे महान वैज्ञानिक ने भारत में पहला उपक्रम परीक्षण याक एसएलवी विकसित किया था। आज उनके सिद्धांतों पर चलकर देश चन्द्रयान-३ तक की सफलता प्राप्त कर चुका है। युनूस अंसारी ने मांग की कि भारत रत्न डा0 एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाये। संचालन राजीव बाजपेयी ने किया। इस मौके पर रफी असंारी, हाजी अल्लादीन, खालिद हुसैन, जाहिद उर्फ जुम्मन, शाबिर हुसैन, मनोज कुमार, मंजुल, राहुल परमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *