उत्तराखंड: चमोली के नंदानगर में बादल फटा, 5 लापता, 6 घर क्षतिग्रस्त

समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड चमोली के नंदानगर में बादल फटने से कई लोग लापता हो गये। नगर पंचायत नंदानगर में भारी बारिश की वजह से मलबा आने से 5 लोग लापता हो गए हैं। 2 को बचा लिया गया है। 6 घर क्षतिग्रस्त हो गए है। राहत और बचाव का काम जारी है। एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है। एनडीआरएफ भी गौचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी। सीएमओ ने जानकारी दी है कि मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी हैं। चमोली जनपद में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हुआ है। जनपद के नंदानगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है। यहां के कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं। कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। स्थानीय लोग और नंदानगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन हालात इतने भयावाह हैं कि मौके पर पहुंचने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *